फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami: श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने 2 फरवरी को ढालपुर आएंगे भगवान रघुनाथ, वसंत पंचमी को उड़ेगा गुलाल

Tue, 14 Jan 2025 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

सदियों से मनाए जा रहे वसंत पंचमी उत्सव में दो फरवरी को भगवान रघुनाथ ढोल नगाड़ों की थाप पर ढालपुर में अपने अस्थायी शिविर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान रघुनाथ दो फरवरी को श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने ढालपुर आएंगे। सदियों से मनाए जा रहे वसंत पंचमी उत्सव में रघुनाथ ढोल नगाड़ों की थाप पर ढालपुर में अपने अस्थायी शिविर पहुंचेंगे। मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर रघुनाथ के मुख्य कारकूनों ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रघुनाथ दो फरवरी को दोपहर 12:00 बजे देवालय से पालकी में सवार होकर रथ मैदान को कूच करेंगे। यहां सभी परंपरा को निभाया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। रघुनाथ ढालपुर में वसंत पंचमी का उत्सव मनाएंगे। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाया जाएगा। इसके साथ वसंत पंचमी से होली उत्सव तक रघुनाथ की नगरी में 40 दिन तक उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बैरागी समुदाय के लोग रोज घर-घर जाकर होली के गीत गाएंगे।

रथ मैदान से रघुनाथ रथ पर सवार होकर ढालपुर के अस्थायी शिविर आएंगे। इस दौरान हजारों लोग उनका रथ खींचेंगे। इस भव्य और आलौलिक नजारे को देखने के लिए जिलाभर से हजारों की भीड़ उमड़ेगी। इसके बाद रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पूजा-अर्चना सहित अन्य देव परंपराओं का निर्वहन होगा। भव्य कार्यक्रम के लिए रघुनाथ के कारकूनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वसंत पंचमी पर ढालपुर मैदान में गुलाल उड़ाया जाएगा और राम-भरत के साथ में हनुमान का मिलन होगा। इस वक्त लोग एक-दूसरे पर गुलाल फेंकेंगे। जिस रास्ते से भगवान रघुनाथ की यात्रा गुजरेगी उस रास्ते को चकाचक किया जाएगा और लोगों द्वारा फूलों की वर्षा से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि दो फरवरी को रघुनाथ वसंत पंचमी को परंपरा निभाने के लिए ढालपुर आएंगे। रघुनाथ अपने मंदिर से गाजे-बाजे के साथ दोपहर 12:00 बजे निकलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें