खराहल (कुल्लू)। कुल्लू-बिजली महादेव सड़क का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने पहाड़ी की तरफ कटिंग की गई है। कई जगहों पर नालियों का निर्माण नहीं किया गया है।
साथ ही नालों के पास जो कलवर्ट लगे हैं, वे छोटे होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस रहा है। शनिवार को सड़क का पानी शांगरीबाग में लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले साल आई आपदा में भी लोगों का काफी नुकसान हुआ था।
खराहल घाटी के अशोक, उमेश कुमार ने विभाग से मांग की कि बिजली महादेव सड़क में 25 किलोमीटर के दायरे में नालियों को दुरुस्त किया जाए। नालियां न बनी होने के चलते लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। संवाद