फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़कें बंद होने से कटा गांवों का संपर्क, 80 रूट प्रभावित

Fri, 02 Feb 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के शांघड में बर्फ से ढकी वादियाें का नजारा।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू और जनजातीय क्षेत्र लाहौल में भारी बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जिला कुल्लू में लोक निर्माण विभाग की 70 सड़कें बंद है। इसमें तीन हाईवे भी शामिल हैं। मौसम खुलने पर एनएच अथारिटी और पीडब्ल्यूडी ने सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। जिले में एचआरटीसी के 80 बस रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

कई जगहों पर एक दूसरे गांव से भी संपर्क कट गया है। घर के बाहर जमी 30 से 90 सेंमी बर्फ की परत देखकर लोग आवाजाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर उपमंडल तक कई इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं। बिजली के बिना भी सैकड़ों गांवों का अंधेरा नहीं छंट पाया है।
बर्फबारी से कहीं पेड़ तो कहीं खंभे गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिले में अभी 500 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाह्य सराज आनी-निरमंड में 64, कुल्लू में 122, मनाली में 170, बंजार में 100 तथा लाहौल में 42 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

बंजार में 21, मनाली में 29, कुल्लू में छह, निरमंड में 11 सड़कों के साथ तीन हाईवे भी अवरुद्ध हैं। शुक्रवार को संबंधित विभागों ने मशीनरी लगाकर बर्फ हटाने का काम शुरू किया मगर कोई भी सड़क बहाल नहीं हो पाई है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 में आनी की तरफ से माशनूनाला और कुल्लू की तरफ से घियागी तक ही बर्फ हटाई गई है। पीडब्ल्यूडी कुल्लू के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें