बंजार के तरागली के समीप सड़क पर पलटा वाहन मार्ग पर यातायात वाधित
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर मालवाहक वाहन (माजदा) पलट गया। इस कारण हाईवे दो घंटे बंद रहा। तरगाली में राशन से भरे मालवाहक वाहन का पट्टा टूट गया। ऐसे में वाहन बीच हाईवे पर पलट गया।
मालवाहक वाहन भुंतर से बंजार की ओर राशन लेकर जा रहा था, लेकिन दोपहर 02:00 बजे के करीब तरगाली में वाहन का पट्टा टूट गया। वाहन के पलटने से हाईवे पर डेढ़ घंटा जाम लगा रहा।
तरगाली में बंजार और लारजी की ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं। वाहन में चालक देवी राम समेत तीन लोग सवार थे। तीनों सुरक्षित हैं। हादसे के डेढ़ घंटे बाद वाहन को हटाकर यातायात बहाल किया। संवाद