फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पतालों, सीएचसी में अब दो दिन लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। स्वास्थ्य विभाग जिले में वैक्सीनेशन अभियान को गति देगा। इसके लिए सभी नागरिक अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह के दो दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें पात्र लोगों को पहली डोज, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
पात्र लोगों को वैक्सीन वीरवार और शुक्रवार को उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पूर्व विभाग जिले के पांचों स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों की संख्या के आधार पर वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित करता था। अब सभी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य (सीएचसी) में वैक्सीन की उपलब्धता रहेगी। इस पहल से वैक्सीनेशन अभियान को गति मिलेगी। लोगों को घर-द्वार के समीप वैक्सीनेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी अब नए शेड्यूल के तहत वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ माह में कोरोना महामारी के मामलों में कमी आई है। संक्रमण के मामले घटते ही वैक्सीनेशन में लोगों ने दिलचस्पी लेना बंद कर दिया है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग इसी खतरे से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को निरंतर जारी रखे हुए है। अब नए नियमों के तहत जिला कुल्लू के नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़, मनाली, बंजार, आनी और निरमंड समेत आठ सीएचसी में सप्ताह के दो दिन तथा 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि अब नए शेड्यूल के तहत पात्र लोगों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल और 38 स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन उपलब्ध रहेगी।
किस दिन कहां लगेगी वैक्सीन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रोजाना (रविवार को बंद रहेगा)
नागरिक अस्पताल वीरवार और शुक्रवार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरवार और शुक्रवार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें