फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर पंचायत में दो मंजिला मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की मंगलौर पंचायत के शल्याड़ी गांव में दो मंजिला मकान में आग लगी है। इससे चार लाख की संपत्ति जल गई। मकान की निचली मंजिल को जलने से बचाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात दो मंजिला मकान में आग लगी। जिस समय मकान में आग लगी है, उस दौरान घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सभी सदस्य शादी समारोह में गए थे।
पंचायत प्रधान लवली ठाकुर ने कहा कि शल्याड़ी गांव में आग लगने से मकान की ऊपरी मंजिल के तीन कमरे जल गए। इसके साथ अंदर रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ा है। उन्होंने कहा कि लगन कुमार पुत्र वीरबल राम के मकान में अचानक आग लगी है। ग्रामीणों और दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। इसके चलते मकान की निचली मंजिल को जलने से बचाया गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रभावित परिवार के सदस्यों की फिलहाल गांव में ही रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी बंजार चारु शर्मा ने कहा कि सोमवार देर रात शल्याड़ी गांव में दो मंजिला मकान में आग लगी है। जिसमें मकान के तीन कमरे आग की भेंट चढ़े हैं। अग्निकांड में करीब चार लाख की संपत्ति जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें