फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जनगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपमंडल बंजार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 87 कर्मचारी और 15 पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। जनगणना कार्य को प्रभावी और सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए तहसील बंजार में कुल 102 कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की फील्ड में तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 को पूर्णतः तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अधिकांश कार्य मोबाइल एप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें