फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार सुलझाए खालसा टैक्स का मामला : अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स से मनाली के पर्यटन कारोबार पर असर पड़ने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिमाचल की सीमा पर शुरू किए गए खालसा टैक्स से मनाली के पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पर्यटकों को दिल्ली और चंडीगढ़ से मनाली लाने और पहुंचाने में स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों को दिक्कतें आ रही हैं। टैक्सी चालक फिलहाल हिमाचल से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के महासचिव अमित चंकी ने कहा कि यह मामला राज्य स्तर पर जुड़ा है। इसके समाधान के लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए अन्यथा मनाली का पर्यटन कारोबार प्रभावित हो सकता है। टैक्सी ऑपरेटर कपिल, चुनी लाल और अक्षित ने कहा कि सरकार को गंभीरता से इस मामले को सुलझाने के लिए रणनीति बनानी होगी। पर्यटन सीजन में ऐसा होता रहा तो कारोबार प्रभावित हो सकता है। अभी तक मनाली के पर्यटन कारोबार पर इसका कोई असर नहीं है। अगर विवाद अधिक बढ़ता है तो आने वाले समय पर इसका असर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें