फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर मनाली में लगा जाम, सैलानी परेशान

विज्ञापन
नए साल के जश्न को लेकर पर्यटन नगरी मनाली में जाम में फंसे सैलानियों के वाहन। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे सैलानियों के वाहनों से सड़कें भर गई हैं। यहां सड़क पर तिल धरने को जगह नहीं मिल रही है। इससे स्थानीय जनता समेत सैकड़ों सैलानियों को भारी परेशानियों सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को वोल्वो बस स्टैंड से मनाली तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क पर सैलानियों के वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस के जवानों के हाथ-पांव भी फूल गए, लेकिन सड़क पर तैनात होकर जाम को खोलने का हर संभव प्रयास किया। वाहनों की तादाद ज्यादा होने से जवान भी परेशान दिखे। यहां पर वाहन रुक-रुक कर आगे बढ़ते रहे। जिससे सैलानी भी परेशान होते रहे। हालांकि पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर मनाली से सोलंगनाला तक जगह-जगह पर पुलिस जवानों को तैनात किया है, लेकिन वाहनों के ज्यादा पहुंचने से परेशानी बढ़ गई। वहीं जिभी, तीर्थन वैली, मणिकर्ण घाटी में भी यही स्थिति बनी रही है। यहां पर जाम लगने का सिलसिल जारी रहा। राहगीर और लोग परेशान होते रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि ज्यादा संख्या में सैलानियों के वाहन मनाली पहुंचने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है, लेकिन फिर भी जवान सड़कों पर डटकर जाम को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। मनाली में नए साल के जश्न के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती गई है, ताकि सैलानियों और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें