फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ का दीदार करने लाहौल की वादियों में पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में बर्फ में अठखेलियां करते सैलानी। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग की एक झलक पाने के लिए शुक्रवार को न्यू ईयर पर मनाली पहुंचे हजारों सैलानियों ने नार्थ पोर्टल का रुख किया। अपेक्षा के अनुरूप शुक्रवार को दिनभर पर्यटक वाहनों की कतार मनाली से लेकर सिस्सू तक देखने को मिली। यहां पहुंचकर सैलानियों ने बर्फ में अठखेलियां कीं और वीडियो कॉल कर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को पहाड़ियों पर बिछी बर्फ की चांदी से रूबरू करवाया। अटल टनल होकर शुक्रवार को रिकार्ड 6422 वाहन आरपार हुए हैं, जो टनल खुलने के 15 महीनों में सबसे अधिक है। इसे पहले 6301 वाहनों का रिकार्ड था।
विज्ञापन

हरियाणा से आए जसवीर सिंह, सूरज, संजय और नीरज ने बताया कि पहली बार कोकसर के गुफा होटल में आए और यहां की वादियों को देखकर स्विट्जरलैंड जैसा महसूस हो रहा है। शुक्रवार को हजारों की संख्या में सैलानी नववर्ष मनाने मनाली व लाहौल के स्नो प्वांइट पहुंचे और सैलानियों ने जमकर मस्ती की। हजारों सैलानियों को देखकर लाहौल घाटी के पर्यटन कारोबारियों की भी बांछें खिल गईं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने टनल होकर अभी तक सबसे अधिक वाहनों के गुजरने की पुष्टि की है। टनल के दोनों छोर मे ंअभी बर्फ होने से पुलिस प्रशासन ने सैलानियों को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की अनुमति दी थी। शाम पांच बजे तक सभी वाहन लाहौल से मनाली लौट आए। लाहौल में होटल पलमधारा के संचालक सुभाष मिरुपा ने बताया कि नए साल को लाहौल के होटल व होमस्टे पैक रहे।
बाक्स
दिसंबर 2020 के महीने के अटल टनल होकर 44533 वाहन आरपार हुए थे। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि इसकी तुलना में दिसंबर 2021 में कुल 68548 वाहन आरपार हुए। इसमें 22918 पर्यटक वाहन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें