फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों आढ़तियों का भुगतान किए बगैर व्यापारी फरार

विज्ञापन
कुल्लू जिला के ऊझी घाटी में बगीचों में सेब की पैकिंग करने में जुटे बागवान। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। बाहरी राज्यों के कई व्यापारी जिला कुल्लू में सेब खरीद कर फरार हो चुके हैं। व्यापारियों के पास आढ़तियों की लाखों रुपये की देनदारी है। बताया जा रहा है जिले की कई सब्जी मंडियों में बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने सेब खरीद का पैसा नहीं चुकाया है।
विज्ञापन

मौका मिलते ही अब यह मंडियों से सेब लेकर भाग गए। आढ़ती इनकी राह देख रहे है। व्यापारियों का अब मोबाइल भी बंद चल रहा है। ऐसे में आढ़तियों का करोड़ों रुपये फंस गए हैं। जिले की सभी मंडियों में आढ़तियों के साथ यह धोखा हुआ है। आढ़ती अब इन व्यापारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तैयारी में है। आढ़तियों ने सरकार से मांग की है कि व्यापारियों के सीजन से पहले पहचानपत्र बनाने चाहिए, जिससे बिना पहचानपत्र के बाहरी राज्यों के व्यापारी खरीद न कर सके। लेकिन सरकार और विपणन बोर्ड इस ओर गंभीरता से ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इसका खामियाजा आढ़ती और बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। जिला कुल्लू में बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों के कई व्यापारियों ने सेब खरीदा और बाद में मौका मिलते ही फरार हो गए है। इन व्यापारियों ने सेब खरीद की राशि का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में जिले की सभी मंडियों में आढ़तियों को करोड़ों की चपत लग गई। उन्होंने कहा कि इन पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए आढ़ती विचार कर रहे हैं। जल्द कानूनी सलाह लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें