फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टानें खिसकने से घर को आंशिक नुकसान

विज्ञापन
कुल्लू में चट्टान गिरने से घर को पहुंचान नुकसान। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। शारनी-पीणी सड़क पर रोपासेरी में शनिवार सुबह अचानक पहाड़ी से भूस्खलन के चलते चट्टानें खिसकने से एक घर को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। चट्टान की चपेट में आने से परिवार के लोग भी बाल-बाल बच गए। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। जब पहाड़ी की तरफ से अचानक चट्टानें खिसकर सड़क की ओर लुढ़क गई। एक चट्टान मकान की छत के साथ गिरी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस चट्टान की चपेट में परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। सड़क पर आई चट्टानों के चलते शारनी-पीणी सड़क पर वाहनों की आवाजाही करीब आठ घंटे तक ठप हो गई थी। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान भी मौके पर पहुंचे। सड़क बंद होने से कुल्लू की ओर से आने वाले लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। लोगों को कुल्लू आने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। आठ घंटे के बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। गौर रहे कि जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लगातार भूस्खलन का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। पीणी पंचायत के प्रधान हिम सिंह ने कहा कि चट्टान खिसकने से मकान को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार के नुकसान की भरपाई की जाएगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए लोग एहतियात बरतें। रात्रि के समय सफर करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें