फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में भी अटल टनल निहारने पहुंच रहे सैलानी

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फबारी के बाद पहुचें पर्यटक । फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। देश-विदेश में पहचान बना चुकी अटल टनल रोहतांग की सुंदरता को निहारने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। सैलानी यहां की वादियों में मस्ती कर बहुत खुश नजर आ रहे है। दिसंबर की ठिठुरती सर्दी और दिन के समय में भी शून्य से नीचे तापमान में भी अटल टनल से पर्यटकों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन

15 दिसंबर को इस वर्ष सबसे अधिक वाहन अटल टनल के आर-पार हुए हैं। यह सर्दियों के महीनों में यह अब तक का सबसे बड़ा ट्रैफिक है। 14 दिसंबर को 6301 वाहन अटल टनल के आर-पार हुए, जबकि 15 दिसंबर को यह रिकॉर्ड भी टूटा और कुल 6318 वाहन सुरंग के आर-पार हुए। वीरवार को सोलंगनाला में स्थानीय लोगों की ओर से ढाई घंटे तक चक्का जाम करने के बाद भी हजारों वाहन टनल के आर-पार हुए। दिन के 12 से 2 बजे के मध्य 2678 वाहन टनल से गुजरे। इससे पहले वर्ष 2020 के 26 दिसंबर को अटल टनल से रिकॉर्ड 5450 वाहन गुजरे थे, जबकि 28 मार्च 2021 को यह रिकॉर्ड टूटकर 5674 वाहनों का हुआ।
यह अपने आप में रिकॉर्ड था, लेकिन इस वर्ष और 28 मार्च का भी 15 दिसंबर को रिकॉर्ड टूटा और 6318 गाड़ियां टनल के आर-पार हुर्ठं।
एसपी मानव वर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को रिकॉर्ड वाहन अटल टनल से आरपार हुए। यदि मौसम का मिजाज ठीक रहा तो क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ट्रैफिक की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें