फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान हथेली पर रखकर ब्यास नदी में उतर रहे सैलानी

विज्ञापन
कुल्लू में ब्यास नदी में सेल्फी लेने के लिए उतरे सैलानी। जिले में पहले भी सेल्फी के चक्कर में नदी ? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। गर्मी का मौसम शुरू होने पर जिला कुल्लू में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे रहे हैं। कुल्लू-मनाली पहुंचने वाले पर्यटक साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं। साथ ही कई पर्यटक मौज-मस्ती और सेल्फी लेने के लिए ब्यास और पार्वती नदी में उतर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को भी पर्यटक भुंतर, पिरड़ी, वैष्णो माता मंदिर रामशिला, बाशिंग, बबेली, बंदरोल, रायसन, कैंपिंग साइट, डोभी बिहाल, पतलीकूहल, क्लाथ, मनाली आदि में ब्यास में अठखेलियां करते रहे। पर्यटक ब्यास कुंड से निकलने वाली ब्यास नदी की शांत जलधारा में अठखेलियां करते हैं। पर्यटक जान हथेली पर रखकर ब्यास नदी के बीच सेल्फी और फोटो खींच रहे हैं। पर्यटक इन दिनों औट से लेकर मनाली तक नदी में मस्ती करने उतर रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी ब्यास नदी में पानी बढ़ने से कई पर्यटकों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद पर्यटक हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं। जिले के बजौरा से मनाली, पार्वती घाटी में पार्वती नदी के किनारे पर्यटकों को देखा जा सकता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक अपनी सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ साल पहले थलौट में बाहर से आए इंजीनियरिंग के 24 प्रशिक्षु बह गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने नदी किनारे न जाने के चेतावनी और साइन बोर्ड भी लगाए हैं, लेकिन पर्यटक नियमों को ताक पर रखकर नदी में उतर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि पर्यटक हादसे का शिकार न हो, इसके लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। नियमों को ताक पर रखने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें