फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बारिश होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। जिले में तीन दिनों से मौसम खराब चल रहा है। साथ ही शनिवार को भी बूंदाबांदी हुई और तापमान में एकाएक गिरावट आई, लेकिन कृषि और बागवानी के लिए बारिश पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

बारिश से खेतों में अभी भी नमी का अभाव है। किसान बैसाख मेलों के लिए देवालय के बाहर निकले देवी-देवताओं से बारिश के लिए फरियाद कर रहे हैं। जिला कुल्लू में करीब डेढ़ माह बाद मेघ बरसे हैं, लेकिन कम बरसने से समस्या का समाधान नहीं हुआ। दो दिन पहले भी जिले में अंधड़ के साथ बारिश भी हुई थी। अमित, चमन, सुरेश, अमल, कमल तथा ज्ञान चंद का कहना है कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में रबी की फसल पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसान सभा के उपाध्यक्ष देव राज नेगी ने कहा कि बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। नकदी फसल मटर, लहसुन और गेहूं बिना बारिश से कुमलाने लगी है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि हाल में ही बारिश हुई है, लेकिन खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बनी है। ऐसे में फसल के लिए बारिश होना अति जरूरी है। बारिश न होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे उत्पादन पर भी असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें