फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण के डुंखरा में पर्यटकों की कार नाले में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के डुंखरा के समीप पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरे नाले में गिर गई। इसमें दिल्ली के 24 साल के एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। हादसे में गंभीर घायल युवक को कुल्लू अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों कार में डुंखरा नाले के पास पहुंचे तो इस बीच यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार वीरवार को डुंखरा नाले में सुबह करीब 8:30 बजे एक गाड़ी करीब 100 मीटर नीचे गिर गई। इसमें दो युवक सवार थे। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी लाया गया।
यहां पर डॉक्टर ने घायल आसिफ (24) पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी बी–64 विजय बिहार, पेज-एक रोहिणी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली को मृत घोषित कर दिया।
दूसरे घायल मुरसलीन सैफी (21) पुत्र राहीसुदीन सैफीए ए-48 बिजत बिहार फेस वन, रोहिणी, सेक्टर सात उत्तर पश्चिम दिल्ली को जरी में प्राथमिक उपचार करने के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें