फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली से सोलंगनाला तक लगा पर्यटकों का मेला

Fri, 02 Feb 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है। मनाली से सोलंगनाला तक पर्यटकों का मेला लग गया। सोलंगनाला के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही लेकिन फोर बाई फोर वाहनों में कई पर्यटक सुबह ही सोलंगनाला पहुंच गए। नेहरुकुंड, बाहंग, हिडिंबा मंदिर में भी पर्यटकों की ठीकठाक भीड़ जुटी।
विज्ञापन

मालरोड भी पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार हो गया। तीन दिन तक मनाली में लगातार बर्फबारी होती रही। शुक्रवार को मौसम खुलते ही पर्यटक सैर सपाटे के लिए निकले। पर्यटकों ने सोलंगनाला, नेहरुकुंड में स्कीइंग का जमकर लुत्फ उठाया। सोलंगनाला में पर्यटकों ने स्नो स्कूटर समेत कई शीतकालीन खेलों का लुत्फ लिया।
पुलिस ने वाहनों को नेहरुकुंड तक ही जाने की अनुमति दी थी।। सोलंगनाला की ओर से सड़क पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू होने के बाद वाहनों को नेहरुकुंड में ही रोका गया। इससे पहले कई पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंच गए थे। कई पर्यटकों ने मालरोड में बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की।
विज्ञापन

स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया। इसके अलावा हिडिंबा मंदिर में भी काफी संख्या में पर्यटक बर्फ देखने के लिए पहुंचे। यहां माता हिडिंबा के दर्शन के बाद पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सड़कों पर बर्फ होने के कारण साधारण वाहनों को मनाली से आगे नहीं भेजा गया। फोर बाई फोर वाहन नेहरुकुंड तक भेजे गए। उन्होंने कहा कि सड़क से बर्फ हटाई जा रही है, ऐसे में फिलहाल सोलंगनाला की ओर वाहन नहीं भेजे जा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें