फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर आने लगा पर्यटन कारोबार, दोगुना हुई ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जुलाई माह के बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह से मनाली का पर्यटन कारोबार भी पटरी पर आने लगा है। पर्यटन निगम के साथ जिला के मनाली, मणिकर्ण, तीर्थन व जिभी में सैलानियों की संख्या दोगुना तक बढ़ गई है। जिला में पहले ऑक्यूपेंसी पांच फीसदी चल रही थी, जो अब दस तक पहुंच गई है। वहीं पर्यटक अक्तूबर माह के लिए न केवल पूछताछ कर रहे बल्कि एडवांस बुकिंग भी ले रहे हैं। सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन निगम ने मनाली-रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल होकर अपनी बस सेवा का शुरू कर दिया है। इसके साथ मनाली से दिल्ली के लिए वोल्वो का भी संचालन कर दिया है। हालांकि जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक मनाली के होटल पूरी तरह से खाली रहे। इक्का-दुक्का कमरे लगने से 25 फीसदी पर्यटन कारोबारियों ने अपने होटल व होमस्टे को ताला लगा दिया है। अब होटलियरों को अक्तूबर में दशहरा उत्सव में पर्यटन कारोबार के बढ़ने की उम्मीद है। इन दिनों पहाड़ों में ताजा बर्फबारी के साथ ब्यास व चंद्रभागा नदी की धारा पर रिवर राफ्टिंग भी शुरू हो गई है। मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर कहते हैं कि अक्तूबर के लिए पूछताछ के साथ बुकिंग भी आ रही है। पहले से पर्यटन कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। हिमाचल पर्यटन निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डाबे राम चौहान ने कहा कि निगम के होटलों में अब आक्यूपेंसी में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा अक्तूबर की बुकिंग आना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

निगम ने दिल्ली और रोहतांग के लिए शुरू की बस सेवा
कुल्लू। पर्यटन विकास निगम ने मनाली से बस सेेवा को फिर से शुरू कर दिया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली से दिल्ली के लिए वोल्वो बस आरंभ हो गई है। मनाली से रोहतांग दर्रा वाया अटल टनल होकर डीलक्स बस सेवा भी शुरू कर दी है। हालांकि रोहतांग के लिए निगम दो बसों को चलाता है लेकिन अभी एक बस का संचालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें