फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मूसलाधार बारिश, नौ सड़कें बाधित, बिजली भी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन के क्षतिग्रस्त होने से शिलागढ़ में छाया अंधेरा, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

दस घंटे तक भारी बारिश से रुका सेब का तुड़ान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/खराहल। जिले में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज में अध्ययरत विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे के बाद से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जिले में नौ सड़कों पर बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इस कारण लोगों को मीलों तक पैदल सफर करना पड़ा।
गड़सा घाटी के शिलागढ़ को जोड़ने वाली एचटी लाइन को भी बारिश से नुकसान हुआ है। इससे क्षेत्र के चार बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बारिश से ब्यास के साथ नदी-नालों का भी जलस्तर भी बढ़ गया। बारिश के चलते घाटी के कई क्षेत्रों में सेब का तुड़ान बाधित हो गया। ऐसे में बागवान बगीचों का रुख नहीं कर पाए।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे तक बारिश होने से सेब तुड़ान पूरी तरह से प्रभावित हुआ। अब मंगलवार को जिले की सब्जी मंडियों में सेब की आमद कम रहेगी। घाटी के बागवान प्रताप पठानिया, देवराज नेगी और चमन लाल ने कहा कि बरसात के कारण सेब करा तुड़ान नहीं हो पाया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश से सड़कों और बिजली लाइन को नुकसान हुआ है। संबंधित विभागों को उचित निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

....
अलर्ट के चलते संवेदनशील सड़कों पर नहीं भेजी बसें
मौसम विज्ञान केंद्र के येलो अलर्ट के बीच एचआरटीसी कुल्लू ने जिले की संवेदनशील सड़कों पर बसों को नहीं भेजा। जहां भूस्खलन का खतरा अधिक है, वहां बसें नहीं भेजीं। निगम के अधिकारियों ने बस चालकों और परिचालकों को भी बसों के साथ सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों को सुरक्षित जगहों तक ले जाने के लिए कहा है। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में 20 से अधिक बस रूट ऐसे हैं जहां भूस्खलन के कारण बसों के फंसने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें