फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग आ रहा टिपर लाथर नाले के पास गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
लाहौल के दालंग में दुघर्टनाग्रस्त हुआ वाहन।
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-केलांग-लेह मार्ग पर दालंग के समीप लाथर नाले में एक टिपर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। हादसा बुधवार रात पेश आया। टिपर मनाली से केलांग की तरफ आ रहा था। इस दौरान चालक हाईवे-तीन पर वाहन से अचानक नियंत्रण खो बैठा और खाई में जा गिरा है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह किसी ने नाले में टिपर गिरा देखा तो इसकी जानकारी केलांग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरी जांच पड़ताल करने पर चालक का शव बरामद हुआ। शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। खाई में गिरा टिपर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
पुलिस के अनुसार चालक की पहचान पिंटू (29) पुत्र ख्याल चंद निवासी गांव डगान डाकघर पुएग तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसएचओ केलांग अर्जुन कुमार ने बताया कि शव का केलांग अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हादसे को लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाए। पुलिस अधीक्षक केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें