कुल्लू में लाेकसभा चुनावों को चलते आयोजित स्वीप कार्यक्र में छात्राओं द्वारा बनाई गई पेटिंग।
हरिपुर (कुल्लू)। मनाली विधानसभा की स्वीप टीम ने बाहंग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोशाल में वीरवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
नोडल अधिकारी डॉ. दुनी चंद और सहायक अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं अपितु एक परम कर्तव्य भी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों को मतदान की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान पन्ना लाल, जमुना, कांता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद