फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ागुशैणी-खौली सड़क पर शैनीगाड़ में गिरा टिपर

विज्ञापन
कुल्लू जिला के बंजार घाटी के गुशौनी से सटी कुल्लू-मंडी की सीमा पर दुर्घटना ग्रस्त टिप्पर। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर शैनीगाड़ में वीरवार को टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टिपर दवुटू धार सड़क से गाड़ागुशैणी-खौली सड़क पर करीब 50 फीट नीचे आ गिरा। हादसे में बंजार घाटी के दो व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर तीन बजे के करीब टिपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। जब यह हादसा हुआ, उस दौरान टिपर में तीन लोग सवार थे। जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। दो व्यक्तियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बंजार लाया गया। जिसमें एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। वहीं, एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
सड़क हादसे में 22 वर्षीय डोला सिंह, पुत्र ज्ञान चंद गांव टील डाकघर बछूट बंजार, 45 वर्षीय केशव राम, पुत्र लाल सिंह गांव कतौड़ा डाकघर बछूट बंजार की मौत हो गई है। 21 वर्षीय मुनीष कुमार पुत्र वेलीराम, गांव खरमाड़ा डाकघर बछूट बंजार का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ औट ललित मोहन ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है। शव परिजनों को सौंपे गए हैं। उधर, नायब तहसीलदार बालीचौकी वी चंद्र सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है जबकि घायल को पांच हजार की सहायता राशि सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें