फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव परीक्षा की घड़ी, हम इसमें पास होंगे : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिभी/बंजार (कुल्लू)। मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। जगह-जगह भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा, नुक्कड़ सभाएं और बैठकें कर रहे हैं। रविवार को गाड़ागुशैणी में दोपहर ब
विज्ञापन

ाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम जयराम ने कहा कि यह हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है। हम इस परीक्षा में अच्छी तरह पास होंगे। लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनावों में भाजपा भारी बहुमत से विजयी होगी। कांग्रेस सिर्फ स्वर्गीय वीरभद्र के नाम पर वोट मांग रही है। हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार काम कर रही है। इससे लगता है कि दो दशकों में भी केंद्र में कांग्रेस सरकार नहीं आएगी। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सराज और बंजार क्षेत्र में चार सालों में काम की कोई कमी नहीं रही है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जाकर देश और प्रदेश सरकार के हाथ मजबूत किए जाएंगे। जिस तरह कारगिल में विजय पताका फहराई थी, उसी तरह उपचुनाव में भी विजय हासिल करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने दस करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया है। पांच करोड़ लोगों को हेल्थ मिशन के तहत लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें