फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित

Sat, 09 Mar 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति में बंद मार्गों को बहाल करने का कार्य सीमा सड़क संगठन की ओर से किया जा रहा है। केलांग से लेकर गोंधला तक सड़क एकतरफा छोटे वाहनों के लिए, गोंधला से लेकर तेलिंग नाला तक सड़क दोनों तरफ आवाजाही के लिए खोली गई है।
विज्ञापन

यातायात सुचारु रूप से चले, इसके लिए वाहनों की आवाजाही के लिए लाहौल-स्पीति पुलिस ने समय निर्धारित किया है। वाहनों को निर्धारित समय के अनुसार ही आवाजाही की अनुमति रहेगी। रविवार से नेशनल हाईवे-03 में केलांग से लेकर तेलिंग नाला तक सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक एकतरफा वाहनों को छोड़ा जाएगा।
दोपहर एक बजे के बाद तेलिंग नाला से केलांग के लिए वापसी का समय रहेगा। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें। तेलिंग नाला से नॉर्थ पोर्टल तक मार्ग बंद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें