फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। चार जिलों के लाखों लोगों को सुविधा प्रदान करने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए सरकार ने तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के आदेश जारी कर दिए हैं। अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग, रेडियो डायग्नोसिस और मेडिसिन विशेषज्ञों की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से कुल्लू अस्पताल में अब मरीजों का कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी और आम जनता के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के बाद सरकार ने तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार के इस निणर्य से जिले के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल में कुल्लू जिले के साथ जिला लाहौल-स्पीति के अलावा मंडी के द्रंग, बालीचौकी और चंबा जिले के पांगी-किलाड़ के मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण इन मरीजों को परेशान होना पड़ता है। वहीं, कुल्लू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि कुल्लू अस्पताल के लिए तीन विशेषज्ञों की नई नियुक्तियों के सरकार ने आदेश जारी किए हैं। विशेषज्ञों के आने से कुल्लू की जनता को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
घरद्वार मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं: गोविंद
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में सरकार ने तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की है। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। घरद्वार के समीप उपचार सुविधाएं मुहैया हों, इसके लिए पिछले सवा चार सालों में दर्जनों अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है और नए स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं।
जुगाड़ से नहीं चलेगा काम, नियमित डॉक्टर भेंजे : सुंदर
कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जुगाड़ से काम नहीं चलेगा। कुल्लू अस्पताल के लिए जिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं, वह महज तीन माह के लिए हैं। अस्पताल में नियमित तौर पर चिकित्सकों को नियुक्ति की जाए। उनका धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक नियमित डॉक्टरों नहीं भेजे जाते।
विज्ञापन

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें