फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार के पेड़ों पर आरी चलाने वाले तीन लोग दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के पार्वती वन मंडल में वन संपदा को नुकसान करने वाले लोगों पर वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। पार्वती वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त को तेज किया है। सोमवार रात को भी वन विभाग की एक टीम ने हुरला रेंज में देवदार के पेड़ों पर आरी चलाने वाले तीन लोगों को धर दबोचा है। हालांकि इसमें एक व्यक्ति रात में अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसे मंगलवार सुबह टीम ने पुलिस की मदद से पकड़ा है। वहीं वन विभाग ने वन संपदा को नष्ट करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया है। पकड़े गए तीन लोगों को अब कोर्ट में पेेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को वन विभाग के वन रक्षक सलीम, मनिंदर, वेद प्रकाश व अक्षय की एक टीम गश्त पर निकली थी। जैसे ही टीम हुरला रेंज के तहत झूनी झाकीरा वन में पहुंची तो टीम को पेड़ कटान की आवाज सुनाई दी। जिस पर पेड़ कटान कर रहे दो लोगों को पावर चैन के साथ दबोचा गया जबकि एक व्यक्ति रात को भाग निकला। उसे भी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। पार्वती वन विभाग के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने कहा कि टीम ने मौके से देवदार के दो पेड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। उधर, एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें