फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज के सेरी गांव में उड़ी मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/न्यूली। जिला कुल्लू में तूफान का क्रम नहीं थम रहा है। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में शुक्रवार देर शाम को तूफान चलने से सेरी गांव में एक व्यक्ति की घर की छत उड़ गई।
तूफान से प्लम, सेब व अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पूरी घाटी में बिजली भी गुल हो गई है। जानकारी के अनुसार सैंज क्षेत्र में आधे घंटे तक तूफान का दौर जारी रहा। सैंज की सुचैैहण पंचायत के सेरी गांव में मोहन लाल के घर की छत उड़ गई। इससे बारिश का पानी उनके घर के भीतर तक आ गया। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। जिला कुल्लू के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश हुई है। शहर की सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो गई। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जिला के किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। उपायुक्तकुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि बारिश व तूफान से होने वाले नुकसान की राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से छनीनाला के जंगल में बुझी आग
कुल्लू। जिला कुल्लू के छनीनाला के साथ लगते जंगल में आग भड़क गई। शुक्रवार देर शाम को तूफान चलने से यह आग और भी तेजी से जंगल में फैल गई। बाद में बारिश होने से आग बुझ गई। तब तक जंगल में लगी आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंच गया था। बता दें कि सूखे से जिला के जंगलों में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। गड़सा घाटी के जंगल में भी तीन से चार दिनों तक आग भड़कती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें