फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामण पुल की फिर उखड़ी प्लेटें, गाडर

विज्ञापन
औट-सैंज-लुहरी हाईवे पर धामण पुल की मरम्मत करते हुए। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-बंजार-सैंज एनएच-305 पर बालीचौकी के धामण में बने बैली ब्रिज की फिर दो प्लेंट और गाडर उखड़ गई। यह पुल सोमवार दोपहर के समय बंद हुआ। एनएच पर तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही नहीं हुई।
पुल बंद रहने से यातायात प्रभावित रहा। इससे बस में सवार मुसाफिर भी परेशान हुए। इस दौरान एनएच के दोनों ओर वाहनों व बसों की लंबी कतारें लग गई। इससे जाम की स्थिति बनी रही। इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंच गई। ऐसे में कई वाहन चालक वाया थलौट-पंजाई मार्ग होकर बालीचौकी पहुंचे, उन्हें लगभग 30 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। इस पुल के बंद रहने की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएच अथॉरिटी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर यातायात को रोका। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल को दुरुस्त कर यातायात बहाल किया। मुसाफिर रमेश, सोहन लाल, गौतम चंद, शेर सिंह, जीतराम, लीला देवी, कांता देवी, सरला देवी, गीता देवी समेत अन्य ने बताया कि पुल के तीन घंटे तक बंद रहने से परेशानी हुई। इस स्थान पर कोई दुकान न होने से यात्रियों को भूखे-प्यासे तीन घंटे गुजारने पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और एनएच अथॉरिटी को इस पुल का स्थायी हल निकालना चाहिए, जिससे मुसाफिरों व वाहन चालकों को परेशानी न हो सके। रात को भारी भरकम वाहन पुल से गुुजरने पर पड़ा बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, एनएच 305 बंजार के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा ने बताया कि धामण बैली ब्रिज में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब तीन घंटे पुल को बंद रखना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुल की प्लेटों व गाडर की मरम्मत की गई। इसके बाद पुल को तुरंत बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 20 बार उखड़ी चुकी पुल की प्लेेटें
एक साल में 20 से अधिक बार धामण पुल की प्लेटें व गाडर उखड़ चुकी हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। यह पुल बालीचौकी व कुल्लू के बंजार को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। इसी के जरिये मुसाफिर बंजार, बठाहड़, बाह्य सराज, आनी, रामपुर, जिभी व गाड़ागुशैणी समेत अन्य स्थानों के लिए जाते हैं, लेकिन पुल की अच्छी सुविधा न मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें