फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीसरी लहर के बीच पहली मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश में तीसरी लहर के बीच कुल्लू जिले में कोरोना संक्रमण से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत है। भुंतर का बुजुर्ग शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था, जिसकी शनिवार को मौत हो गई है।
विज्ञापन

अब कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। शनिवार को 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 90 संक्रमितों ने कोरोना संक्रमण को हराया है। स्वास्थ्य विभाग ने 335 लोगों के कोविड सैंपल लिए थे। सभी पॉजिटिव को नियम के अनुसार आइसोलेट कर दिया है। अब तक जिले में 11512 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। सक्रिय मामले 373 के पास हैं, जबकि 10974 संक्रमित कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर भी जागरूक नहीं दिख रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। हालांकि दो दिन में कोरोना के मामलों में कटौती हुई है। कुल्लू अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत होने और 51 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें