फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता गौहरी के आगमन के साथ आज शुरू होगा मेला

विज्ञापन
लगघाटी के देवता गौहरी अपने हारियानों के साथ संगम स्थल में शाही स्नान के लिए रवाना होते हुए। -संवा? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
देवता गौहरी के आगमन के साथ आज शुरू होगा मेला
विज्ञापन

सदर विधायक सुंदर सिंह करेंगे राज्यस्तरीय पीपल जातर मेले का शुभारंभ
मेले का दो साल बाद होगा आयोजन, नगर परिषद ने पूरी की तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्यस्तरीय पीपल जातर मेला वीरवार को देवता गौहरी के आगमन के साथ ही शुरू होगा। देवता गौहरी ढोल-नगाड़ों की थाप पर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान पहुंचेंगे। यहां नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष व अन्य पार्षदों की ओर से देवता का स्वागत किया जाएगा।
28 से 30 अप्रैल तक चलने वाले राज्यस्तरीय पीपल जातर मेले का शुभारंभ सदर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में शाम आठ बजे मेले का आगाज किया जाएगा। कोरोना काल के दो साल बाद मेले में प्रदेश व बाहरी राज्यों के कारोबारी अच्छे कारोबार की उम्मीद लेकर आए हैं। कारोबारी बुधवार को भी अपनी दुकानों को सजाते रहे। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष एवं मेला कमेटी के प्रधान गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि पीपल जातर मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां हो गई हैं। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए 25 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या के साथ खेलकूद और स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मेले के दूसरे दिन बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के उपाध्यक्ष राम सिंह शिरकत करेंगे। मेले का समापन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था
पीपल जातर मेले के कारण जिला मुख्यालय कुल्लू में मुख्य मार्ग पर ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक 28 अप्रैल से मई के पहले सप्ताह तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान वाहन ढालपुर चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर और क्षेत्रीय अस्पताल से होते हुए कॉलेज चौक से गुजरेंगे। आपातकालीन वाहनों के लिए इसमें छूट रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें