फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्रों में पहुंचे परीक्षार्थी

विज्ञापन
कुल्लू में रविवार को पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में रविवार सुबह 8.30 बजे का समय था। स्थान ढालपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर के गेट के बाहर पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी लंबी-लंबी लाइनों में खड़े। धीर-धीरे लिखित परीक्षा के लिए जिलाभर से आए युवक-युवतियों की भीड़ और बढ़ने लगी।
स्कूल गेट के अंदर करीब एक दर्जन से अधिक पुलिस के जवान तैनात थे, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थी। कुछ पुलिस अधिकारी आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने लिखित परीक्षा को आए अभ्यर्थियों की जांच के लिए दो डिटेक्टर लगाए थे। ठीक 9.30 बजे आदेश हुआ कि सभी युवक-युवतियां लाइन में खड़े होकर बारी-बार से आएं। इस दौरान सबसे पहले सभी अभ्यर्थियों को मोबाइल, बैलेट, पर्स तथा घड़ी निकालकर बाहर रखने को कहा। इसमें कई युवाओं ने अपने-अपने सामान को एक तरफ रख दिया। बाद में सभी की तलाशी ली गई और डिटेक्टर मशीनों से होकर परीक्षा केंद्र के लिए भेजा गया। करीब 11.30 बजे तक सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा केंद्र में करवा लिया था और निर्धारित समय के बाद 12 बजे से परीक्षा शुरू की गई। परीक्षा केंद्र के आसपास ड्रोन भी उड़ रहे थे। बात हो रही है कुल्लू जिला में पुलिस के 86 पदों के लिए हो रही लिखित परीक्षा की। इसके लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा में नकल को राकने के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसमें जहां परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी की गई, वहीं जैमर भी लगाए गए थे। परीक्षा कोविड एसओपी के तहत करवाई गई और सभी को मास्क पहनने के बाद ही प्रवेश दिया गया। जिले में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू, बहुतकनीकी कॉलेज सेऊबाग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) सुल्तानपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल को परीखा केंद्र बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस की लिखित परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। कहीं से भी किसी तरह की घटना की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9145 उम्मीदवारों ने किया था आवेदन
जिले में खाकी पहनने के लिए 9145 उम्मीदवारों ने 86 पदों के लिए आवेदन किया था। इसमें पुरुष आरक्षी के 60 पद, महिला आरक्षी 20 और चालक आरक्षी के छह पद शामिल है। इसमें बाशिंग स्थित पुलिस लाइन में पिछले साल नौ से 16 नवंबर तक चली शारीरिक दक्षता में 7590 युवक-युवतियों ने भाग लिया था। इनमें 3298 ही शारीरिक दक्षता को पास कर पाए थे। जिला मुख्यालय कुल्लू में रविवार को सभी चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें