फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से शिमला के लिए टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू

विज्ञापन
मनाली से शिमला के लिए रवाना होती टेंपो ट्रैवलर। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के पर्यटन स्थल मनाली से शिमला के लिए एचआरटीसी ने शुक्रवार से टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू कर दी है। हालांकि पहले दिन महज तीन सवारियां लेकर ही ट्रैवलर मनाली से शिमला के लिए निकली। निगम को आगामी दिनों में ट्रैवलर में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कोरोना के चलते करीब डेढ़ वर्ष तक इस रूट पर ट्रैवलर सेवा बंद रही। लेकिन शुक्रवार से दोबारा मनाली से शिमला के लिए ट्रैवलर दौड़ी है।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने मनाली से शिमला तक 812 रुपये किराया निर्धारित किया है। इसके चलते यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। कोरोना से पहले ट्रैवलर रोज पैक होकर शिमला के लिए निकलती थी। करीब डेढ़ वर्षों से अधिक समय के बाद निगम ने दोबारा टेंपो ट्रैवलर सेवा को बहाल किया है। ट्रैवलर सुबह 10.30 बजेे मनाली से शिमला के लिए रवाना होगी। शिमला से मनाली के लिए भी रोजाना ट्रैवलर इसी समय मनाली के लिए आएगी। मनाली-शिमला के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए निगम ने ट्रैवलर सेवा को बहाल किया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि साधारण और वोल्वो बसों का संचालन करने के बाद ट्रैवलर को शिमला भेजा जा रहा है। उधर, इस संबंध में एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली-शिमला रूट पर टेंपो ट्रैवलर सेवा को बहाल किया है। यात्रियों को सफर में परेशानी न हो, निगम की ओर से इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें