फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी पर 50 कारोबारियों को 15 लाख जुर्माना

Wed, 26 Oct 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
tax - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। कुल्लू में दशहरा उत्सव के दौरान सजे मेले में विभागीय टीम ने दबिश देकर पिछले दो दिनों में टैक्स चोरी पर करीब 50 से अधिक कारोबारियों से 15 लाख रुपये जुर्माना वसूला। विभाग की सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने मेले में टैक्स को लेकर गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की। ढालपुर स्थित सजी अस्थायी मार्केट में बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने सामान दुकानों में सजाया है। जिसमें टैक्स चोरी की अधिक आशंका रहती है। जिस पर विभागीय टीमों ने दबिश देकर जायजा लिया।
विज्ञापन


दबिश के दौरान करीब 50 से अधिक कारोबारियों के यहां कई प्रकार की खामियां पाई गई। जिसमें बिना बिल सामान पाया गया। जबकि कई मामलों में बिल व सामान में अंतर पाया गया है। जिसमें बिल में सामान कम दर्शाया गया था जबकि वास्तव में सामान अधिक था। जिस पर विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना लगाया। रोजाना टीम सरकार को चूना लगाने वाले कारोबारियों व अन्य पर शिकंजा कस रही है। इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों में दबिश के दौरान अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब 15 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। दशहरा उत्सव को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग करीब एक माह से चौकस है। करीब एक माह से विभागीय टीमें लगातार दबिशें देकर बिना बिल वाले सामान पर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। जबकि वर्तमान में विभागीय टीमें मेला मैदान में दबिश देकर बिना बिल या अनियमितता पर टीम सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें