जिभी विद्यालय की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिभी में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा राजेश कुमार, कमला, जयवंती, द्रोपदी, करतार सिंह, मीरा देवी, जसवंत सिंह, सुदर्शना, चांद प्रकाश, ध्यान सिंह, किरणा देवी को सदस्य चुना गया।
स्कूल प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और शिक्षकों की सहमति से आगामी विकासात्मक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं मिले, इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा। संवाद