फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पेड़ पर गिरी बिजली, क्रिकेट खेलने आए तीन किशोर घायल

विज्ञापन
गड़सा घाटी के शौंढाधार में आसमानी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त कायल का पेड़। बिजली गिरने से तीन क
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी के शौंढ़ाधार में बिजली गिरने से तीन किशोर घायल हो गए हैं। घटना सोमवार देर शाम की है जब तीन किशोर एक कायल के पेड़ के नीचे बैठे थे कि अचानक पेड़ पर बिजली गिरने से धमाका हुआ। इसमें तीनों किशोर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए भुंतर के तेगूबेहड़ अस्पताल लाया गया है, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। किशोरों की पहचान इशान ठाकुर (15), मनीष (16) और लव प्रकाश (17) निवासी लोअर हवाई, शौंढ़ाधार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शौंढ़ाधार में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें ये किशोर भी खेलने आए थे। शाम के समय गर्ज के साथ बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए चार से पांच युवक कायल के पेड़ के नीचे बैठ गए। इस दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई। जोरदार धमाका होने से ये युवक इधर, उधर गिर गए।
इसमें एक युवक बेहोश हो गया और दो अन्य को खरोंचें आईं। बिजली गिरने से अफरा तफरी मच गई। सभी को उपचार के लिए भुंतर के तेगूबेहड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। स्थानीय पंचायत मंझली के प्रधान रेवती राम और युवक मंडल के पूर्व प्रधान डोला राम ने कहा कि तीनों किशोरों की हालत अब ठीक है। बिजली गिरने से पेड़ को भी भारी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें