फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के सचिव बने सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। सदर कुल्लू फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के सचिव सुनील चुने गए है। लुगड़भट्टी में रविवार को हुए संगठन के चुनाव में कुल 1,633 वोटर में से 653 ने मतदान किया।
चौकोना मुकाबले में सुनील राणा ने बाजी मारी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 86 वोटों से पराजित किया। इसमें एक मत अवैध पाया गया। रविवार सुबह 9:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई और 3:00 बजे समाप्त हो गया। उसके बाद मतों की गिनती हुई और परिणाम घोषित किया गया। सुनील राणा को 291 वोट पड़े और पवन कुमार ने 205 मत हासिल किए। राकेश राणा को 118 तथा शेर सिंह को 38 मतों से संतोष करना पड़ा। गौर हो कि संगठन के प्रधान और कोषाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से 16 मई को हो गया था। इसमें लाल चंद ठाकुर प्रधान दूसरी बार बने और कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर को चुना है। निर्वाचन मंडल के सदस्य और समिति सदस्य विशाल महंत ने कहा कि 653 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। कहा कि सुनील राणा दूसरी बार सचिव चुने गए। नवनिर्वाचित सचिव ने कहा कि संगठन के लिए बागवानों के हित में मिलजुल कर काम किया जाएगा। बागवानों की सभी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के लिए कई चुनौतियां
सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। एसोसिएशन का पंजीकरण 1995 में किया गया है। बागवानों का कहना है कि 27 साल के बाद भी संगठन के पास अपना भवन नहीं है। अभी भी कार्यालय सब्जी मंडी की एक दुकान में चल रहा है। संगठन बागवानों को एसो ऑयल, फफूंद और कीटनाशक दवा भी उपलब्ध करवाने में विफल रहा है। संगठन को आर्थिक तौर पर और मजबूत करना सभी बागवानों का परम कर्तव्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें