फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरोल में एसएसबी के जवान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के बंदरोल में एसएसबी जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को बंदरोल निवासी घर के भीतर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटनास्थल की वीडियो तथा फोटोग्राफी करवाई गई है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान 46 वर्षीय मदन गोपाल निवासी जौहल (बंदरोल) कुल्लू के रूप में हुई है। शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसएसबी जवान कुल्लू के शमशी में तैनात था। इन दिनों घर पर छुट्टी पर आया था। बताया जा रहा है कि मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें