भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू इकाई की शुक्रवार को बैठक हुई। शाढ़ाबाई में जिला अध्यक्ष प्रवेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं के बारे में बताया गया।
प्रवेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की 61 आपत्तियां दर्ज की गई थीं जिनमें से लगभग 35 समस्याओं का निवारण हो चुका है। शेष के लिए कार्यकारिणी बोर्ड प्रबंधन तथा मंडल कार्यालयों से चर्चा की जा रही है। इस मौके पर केहर सिंह, राम लोक और गंगा राम ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। संवाद