फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के सीवरेज बिछाने पर 70 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के जलशक्ति विभाग की अनुमति के बिना सीवरेज लाइन बिछाने पर शहर के 70 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों ने बिना आवेदन किए ही लाइन बिछा दी है।
विज्ञापन

संबंधित विभाग को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। अब जलशक्ति विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शहर में अमृत योजना के तहत हर घर को सीवरेज कनेक्शन देने का प्रावधान है। लगभग 90 फीसदी लोग इस सुविधा से जुड़े हैं। शहर के करीब 70 लोगों ने जलशक्ति विभाग के बिना पूछे अपने घरों को सीवरेज से जोड़ दिया है। विभाग ने जब निरीक्षण किया तो पाया कि शहर में 70 लोगों ने नियमों को ताक पर रखते हुए खुद ही सीवरेज लाइन बिछाई है।
विभाग ने इन लोगों को नियमों के तहत आवेदन करने के लिए कहा है, अन्यथा इन लोगों से पानी के बिल के साथ सीवरेज का बिल भी वसूला जाएगा। जलशक्ति विभाग ने एक सप्ताह का समय देकर जवाब मांगा है। जलशक्ति विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। शहर के कुछ लोगों ने बिना आवेदन किए सीवरेज कनेक्शनों को जोड़ दिया है। उन्हें विभाग ने नोटिस भेजकर नियमों के तहत आवेदन करने के लिए कहा है। नहीं तो विभाग पानी के साथ सीवरेज का बिल भी वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें