फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय सिंह को अध्यापक अभिभावक संघ की कमान

विज्ञापन
बंजार कॉलेज में अभिवावक अध्यापक संघ कार्यकारिणी के चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में सोमवार को प्राचार्य प्रो. नीरज कपूर की अध्यक्षता में अध्यापक अभिभावक संघ का गठन किया गया। इसमें सर्व सहमति से जय सिंह ठाकुर को अध्यापक अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए कुंदन लाल को चुना गया।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए प्रो. डॉ. जोगिंद्र ठाकुर और राजेश्वरी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा अभिभावकों की ओर से श्रवण शर्मा, रेखा शर्मा, चुनी लाल, रोशनी देवी और अध्यापकों में से रेणुका, नरेश कमल, अशोक कुमार, मोनिका को सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. डाबे राम और चेतराम ठाकुर को अध्यापक अभिभावक संघ का मुख्य सलाहकार चुना गया। इस अवसर पर कॉलेज का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें