फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंडर-11 वर्ग में सरसेई स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों से मिलते मुख्यातिथि। 
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर के छह विद्यालयों के 297 खिलाड़ियों ने कबड्डी तथा एथलेटिक्स में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर कटराईं, रियाड़ा, पनगां, लरांकेलो, नग्गर तथा सरसेई के खिलाड़ियों ने छात्र एवं छात्रा वर्ग की अंडर-17, अंडर-14, अंडर-11 वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर लरांकेलो तथा एथलेटिक्स का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में किया गया।
अंडर-11 की छात्र एवं छात्रा वर्ग में सरसेई विजेता बना। अंडर 14 छात्र वर्ग में कटराईं तथा छात्रा वर्ग में लरांकेलो ने बाजी मारी। अंडर-17 छात्र वर्ग में कटराईं तथा छात्रा वर्ग में लरांकेलो विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर कटराईं के प्रधानाचार्य एवं स्कूल प्रमुख जितेंद्र वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सरस्वती विद्या मंदिर लरांकेलो प्रबंध समिति अध्यक्ष टीकम राम ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से कटराईं स्कूल समिति सदस्य काली दास ठाकुर, कुल्लू जिला शारीरिक प्रमुख चुन्नी लाल, रूपलाल शांडिल्य, आत्मा राम ठाकुर, डिंपल चौहान, ज्योति कपूर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें