फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोभ लागा तेरा बांकी पड़ोसने... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
..भुंतर मेले की अंतिम संध्या में प्रस्तुति देते स्टार कलाकार रमेश ठाकुर।
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। चार दिवसीय भुंतर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगायक रमेश ठाकुर ने खूब धमाल मचाया। रमेश ठाकुर ने हिंदी, पहाड़ी गीतों पर ऐसा समां बांधा कि दर्शक नाचने पर मजबूर हो गए। रमेश ठाकुर ने लोभ लागा तेरा बांकी पड़ोसने, सैंज म्हारा होटला, हीरा ठकरेणिये, दर्दे दिल, बांकी पौटु आलिये, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, जीने के हैं चार दिन आदि गीत पेश किए। सांस्कृतिक संध्या में उत्तम चंद कमांडो ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए नगर पंचायत भुंतर को बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं संध्या में अनीता भारती, कांता ठाकुर, चंपा, सोनू म्यूजिकल ग्रुप, राखी ठाकुर, बैजनाथ के कुमकुम म्यूजिकल ग्रुप, मनाली के हरीश म्यूजिकल ग्रुप, जाहनवी म्यूजिकल ग्रुप नगवाईं, शमशी के इंद्रजीत डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। अंतिम संध्या में दर्शक दीर्घा में दर्शकों की भीड़ जुटी थी। इससे पहले चार दिवसीय मेले का समापन हो गया। भुंतर मेले में आए हुए देवी-देवता अपने देवलुओं के साथ लौट गए। मेले में सजाई गईं दुकानें अभी नहीं हटी हैं। इस दौरान मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार, सचिव हर्षित शर्मा, नगर पंचायत भुंतर की प्रधान मीना ठाकुर, उपप्रधान अजय किशोर, पार्षद उर्मिला, दिनेश शर्मा, करन सेठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें