फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोगियों की पहचान के लिए लेंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग के सक्रिय केस का पता लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। क्षय रोग पर नियंत्रण पाने के लिए विभागीय टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सैंपल लेंगी।
विज्ञापन

जिले में 2400 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए दो सदस्यों वाली कुल 500 टीमों का गठन किया गया है, जो लोगों की जांच करने के अलावा क्षय रोगियों की पहचान भी करेंगी। क्षय रोग पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। 20 नवंबर तक सक्रिय केस फाइंडिंग अभियान जारी रहेगा। इसमें टीमें खांसी के लक्षणों वाले लोगों के सैंपल लेंगी। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
1000 आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी शहरों से लेकर दुर्गम क्षेत्रों तक सेवाएं देंगे। लोगों को क्षय रोग के लक्षण और उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। सैंपल लेकर पॉजिटिव मरीजों का उपचार भी किया जाएगा। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार कुल्लू में एक जनवरी से अगस्त 2021 तक क्षय रोग के 692 मरीज हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि एसीएफ के लिए माइक्रो प्लान तैयार है। क्षय रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू किया है। रोजाना की रिपोर्ट स्वास्थ्य कर्मियों से ऑनलाइन ली जाएगी। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि सक्रिय केस फाइंडिंग अभियान के लिए तिथियों में कुछ बदलाव किया गया है। जिले में अब यह अभियान 20 नवंबर तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें