फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल/मनाली/पतलीकूहल। जिला कुल्लू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। महाविद्यालय कुल्लू और जिले के 44 स्कूलों में गांधी जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों के करीब 2000 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवियों ने साफ-सफाई और पौधरोपण अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पद चिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया। एनएसएस जिला समन्वयक नीलम वर्मा ने कहा कि स्वयंसेवी देश सेवा की भावना से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती मनाई। कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दोनों युग पुरुषों की तस्वीरों पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सदर विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को धर्म निरपेक्षता का मंत्र दिया, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया है। इस दौरान सेसराम चौधरी, इशरा ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, राजेश कुमार शानू, संजय गुप्ता, हरदयाल भारती, सुखराम ठाकुर, जीवन ठाकुर, जयकिशन, चांद किशोर, मुनीष शर्मा, टिकम राम, सुखचंद, मुकेश महंत, जगतराम, भक्तराम, विशाल महंत, सूरत राम, बिशन नैय्यर, रघुनाथ शर्मा, ज्ञानचंद, हिरालाल, केशव कुल्लवी, जय किशन, अनिल शर्मा, शिव दयाल, बनारसी दास, प्रकाश चंद, राहुल बोध, चेतन ठाकुर, ऋषिपाल, राजू आदि उपस्थित रहे। मनाली कांग्रेस ने भी पतलीकूहल में दोनों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरिचंद शर्मा मौजूद रहे। उधर, रोटरी और रोटरेक्ट क्लब मनाली और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। जिसमें एसडीएम मनाली डॉ. सरेंद्र ठाकुर, भरत खुराना, अभिनंदन नंदा, अनुराधा सूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें