बिजली महादेव मदिंर में बाबा के दर्शन के लिए लगी लाइने।
- फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। बिजली महादेव मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन माह में हर साल ऐतिहासिक शिवलिंग पर लोग जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में रविवार का अवकाश होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।
मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा ने कहा कि इस साल गत वर्ष की अपेक्षा मंदिर में अधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचे हैं। देवता के कारदार ने बताया कि मंदिर में रोज प्रसाद वितरित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि मंदिर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। कुल्लू-बिजली महादेव सड़क पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते कई लोग तीन घंटे तक फंसे रहे। वन-वे होने से लोगों ने सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब तरीके के वाहन खड़े कर रखे थे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि बिजली महादेव में भारी श्रद्धालुओं के जाने से जाम लग रहा है।