फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ति में कृषि मंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने स्पीति उपमंडल के एक दिवसीय प्रवास के दौरान लोगों को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। उन्होंने घाटी में कई विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होनें
विज्ञापन

मंत्री ने लगभग 1.12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना हंसा, 54 लाख की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना चोमो गोंपा क्वांग का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के बनने से क्षेत्र की लगभग 800 आबादी लाभान्वित होगी। कृषि मंत्री ने काजा में लगभग 74 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यालय भवनों के उद्घाटन किए। इनमें खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भवन, विकास खंड काजा के खंड स्रोत केंद्र, सुगम केंद्र तथा सामुदायिक केंद्र माने गोंपा शामिल हैैं। उन्होंने महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के तहत गेते टशीगंग महिला मंडल को 40 हजार रुपये का पहला पुरस्कार, लरा शेगो महिला मंडल को 34 हजार रुपये का दूसरा पुरस्कार तथा हिक्किम महिला मंडल को 27 हजार रुपये का तीसरा पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने उपमंडल के छह पात्र व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तथा पांच पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता राशि भी वितरित की। डॉ. रामलाल मारकंडा ने मनरेगा में बेहतर कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत किब्बर, स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर कार्य करने के लिए ग्राम पंचायम डैमूल तथा 14वें वित्त आयोग में बेहतर कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत ताबो को भी सम्मानित किया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों तथा गैर सरकारी संस्थाओं को भी क्षेत्र में उम्दा कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम काजा जीवन नेगी, खंड विकास अधिकारी जीसी पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें