फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी और लहसुन के लिए वरदान बनीं बारिश

Thu, 09 Mar 2017 10:08 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
gs - फोटो : getty images
विज्ञापन
जिला कुल्लू में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी कृषि के लिए वरदान साबित हो रही है। रबी की फसल के साथ बर्फबारी व बारिश लहसुन व मटर के लिए संजीवनी मानी जा रही है। झमाझम बारिश से घाटी के किसान गदगद हो उठे हैं। जिला कुल्लू में करीब 22 हजार हेक्टेयर में जौ, गेंहू, मटर और 1200 हेक्टेयर में लहसुन की खेती की जाती है। इन दिनों घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसान खुश है और फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। तीन दिनों से हो रही बारिश का क्रम अभी अगले दो दिनों तक जारी रहने का संभावना है। हालांकि तापमान में एकाएक आई गिरावट से बागवानों को गुठलीधार फलों के नुकसान होने का डर सताने लगा है, लेकिन घाटी के किसान इसे कृषि के लिए संजीवनी मान रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ भी बारिश को खेतीबाड़ी के वरदान मान रहे हैं।
विज्ञापन


किसान अमर ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, दिले राम, अमर ठाकुर, जगदीश, खेम राज, जगदीश ठाकुर, लाल सिंह ठाकुर, मोती राम, धर्मा देवी, उमा ठाकुर, कांता ठाकुर तथा गंगा देवी प्रताप सिंह ने कहा कि भले ही बारिश से कृषि संबंधी कामकाज रुका पड़ा है, परंतु किसानों ने गेहूं, जौ, मटर व लहसुन की खेती में डाली गई खाद व गोबर का बेहतर तरीके से मिश्रण होगा और इसका लाभ फसलों की पौध व पैदावार दोनों को होगा। बारिश से रबी के साथ लहसुन व मटर की उम्दा फसल होगी। कृषि विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ राजेंद्र वर्मा तथा जिला कृषि अधिकारी डॉ मनोज गौतम ने कहा कि जनवरी माह तक चले करीब चार माह सूखे की भरपाई होगी। बर्फबारी व बारिश कृषि के लिए संजीवनी का काम करेगी।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें