फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास की लहरों पर रिवर राफ्टिंग सीख रहे जवान

Thu, 09 Mar 2017 10:08 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्‍लू में ब्यास नदी के किनारे हर कई राफ्टिंग का मजा ले रहा है। गर्मी से बचने और रोमांच का मजा लेने के लिए इन दिनों राफ्टिंग का दौर जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरफोर्स के जवान ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग के गुर सीख रहे हैं। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की ओर से इन दिनों जवानों के लिए बेसिक कोर्स करवाया जा रहा है। 14 दिनों के इस बेसिक कोर्स में जवानों को राफ्टिंग की बारीकियों को बताया जाएगा। पर्वतारोहण संस्थान की ओर से करवाए जा रहे प्रशिक्षण में एयरफोर्स के 9 जवानों के के अलावा जम्मू से 2, बिलासपुर जिला से 2, मंडी जिला से 7, हमीरपुर जिला से 1, चंबा जिला से 4, सोलन से 2 युवाओं को भी शामिल किया गया है। इन युवाओं को भी रिवर राफ्टिंग के बारे में बताया जा रहा है। ब्यास की लहरों पर होने वाला यह कोर्स 18 मार्च को समाप्त होगा। कोर्स प्रशिक्षक महेंद्र सिंह और नवीन कुमार ने कहा कि आपात स्थिति में कैसे निपटना है इसके बारे में एयरफोर्स के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो युवा यह प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं व एडवांस कोर्स हासिल कर अपने लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं। अब तक सैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षु संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। उधर, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक कैप्टन रणधीर सिंह सलूरिया ने कहा कि एयरफोर्स के जवानों समेत हिमाचल के युवाओं के लिए इन दिनों रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान की ओर करवाए जा रहे कोर्स में जवानों को रिवर राफ्टिंग की बारीकियां बताई जा रही हैं।       
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें