फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेले में पंजाब के व्यापारी को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में सजे पीपल जातर मेले के बाजार में पंजाब से आए व्यापारी के साथ धोखा हुआ है। एक अनजान व्यक्ति उनसे 20,000 रुपये के 12 से अधिक दीवान कवर सेट ले गया। इसके बदले में व्यक्ति ने व्यापारी को 20,000 रुपये का चेक दिया। वीरवार को जब वह चेक लेकर बैंक गया तो रुपये नहीं निकल पाए। चेक में तारीख गलत होने से चेक को लौटा दिया। ऐसे में व्यापारी राशि को लेकर जगह-जगह भटक रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब के दसुआ के रहने वाले राजू ने कहा कि उन्होंने दशहरा मैदान कुल्लू में दुकान लगाई है। वह दीवान कवर सेट के साथ सोफा और टेबल कवर बेच रहा है। पांच मई को उनकी दुकान में एक व्यक्ति आया। उसने 20,000 रुपये के दीवान कवर सेट खरीदे। इसका वह चेक देकर गया है। चेक बैंक में नहीं लग पाया। परेशान व्यापारी ने एसपी कुल्लू को शिकायत दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें