फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में पीटीए फंड का किया दुरुपयोग : प्रो. हरि सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पीटीए फंड के खर्च पर सवालिया निशान उठे हैं। संगीत विषय के प्रोफेसर और पीटीए संघ महामंत्री ने प्रबंधन पर मनमाने तरीके से फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। अनियमितता की शिकायत विजिलेंस को दी गई है। विजिलेंस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को कुल्लू में एक प्रेस वार्ता में प्रो.डॉ हरि सिंह ठाकुर ने कहा कि एक साल का कुल्लू महाविद्यालय में करीब 30 लाख पीटीए फंड आता है।
विज्ञापन

इसका उपयोग विद्यार्थियों की शिक्षा के बजाय दुरुपयोग हो रहा है। पीटीए फंड से महाविद्यालय में जो भी निर्माण हुआ है, उसकी जांच की जानी चाहिए। आगामी 30 अप्रैल को प्राचार्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इससे पहले गड़बड़ी की जांच की जाए। विजिलेंस और पुलिस को सबूत दिए गए हैं। शिकायत की बाद मुझ पर दबाव डालने की कोशिश की गई। पीटीए के साथ स्टाफ फंड में भी भाई-भतीजावाद किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए बिना कोटेशन कॉल किए हुए सामान मंगवाया गया। पीटीए फंड में जो धांधली गई है, इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि विजिलेंस को शिकायत मिली है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें